Friday, August 2, 2019

दिल्ली को भाए हिमाचल के फल-सब्जी

राजधानी के प्रगति मैदान में सजे प्राकृतिक खेती से उगाए उत्पाद, किसान खुश

शिमला – विश्व कृषि एवं बागबानी एक्सपो में हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि विभाग की ओर से लगाए गए प्राकृतिक उत्पादों के स्टाल के प्रति दिल्ली वासियों में खासा रुझान देखा गया। पहली से तीन अगस्त तक चलने वाले इस विश्व ऑर्गेनिक एक्सपो में खेती-बाड़ी और बागबानी से जुडे़ कई राज्यों के विभाग और किसान हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो में हिमाचल कृषि विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों की ओर से उगाई गई सब्जियों और फलों को प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखा गया है। यह पहला मौका है, जब हिमाचल सरकार की ओर से किसानों को अंतराष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म मुहैया करवाया गया है। एक्सपो में हिमाचल के किसानों की ओर से लाए गए उत्पादों की पहले ही दिन 25 हजार के करीब बिक्री हुई है, जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। एक्सपो में मौजूद प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के प्रतिनिधि एएमएस डा. सुनील पटियाल ने बताया कि एक्सपो के पहले दिन लोगों को बहुत अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है। उन्होंने आशा जाहिर की है कि एक्सपो के खत्म होने तक किसानों की ओर से लाए गए सभी प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हो जाएगी।एक्सपो में अपने उत्पाद बेचने के लिए आए सिरमौर के किसान हरिंद्र ने बताया कि प्रदर्शनी के सजते ही लोगों का रुझान प्राकृतिक तौर पर उगाए गए उत्पादों की देखा गया और शाम होते तक उनकी अच्छी खासी बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि लोग सेब को 200 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में हिमाचल के छह किसान भाग ले रहे हैं और बिक्री के लिए लगभग 25 क्विंटल के करीब विभिन्न उत्पाद लाए गए हैं।

सेब-सब्जियों को मिल रहे सही दाम

हिमाचल के किसान-बागबानों की ओर से एक्सपो में लगभग 25 उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। इसमें से दिल्ली वासियों की ओर से सुभाष पालेकर की प्राकृतिक खेती पद्धति से उगाए गए सेब की स्पर वैरायटी और शिमला मिर्च, बींस की खरीददारी की जा रही है। वहीं, किसानों की ओर से लाए गए लहसुन, प्याज और दालों की भी खूब बिक्री हो रही है।

 

The post दिल्ली को भाए हिमाचल के फल-सब्जी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment