सीएमओ ने लोगों को बरसात में जागरूक रहने के दिए निर्देश
शिमला -मौसम के परिवर्तित होते ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सजग रहना आवश्यक है, जिसे लेकर जनता को जागरूक रहना जरूरी है। शिमला मंंे आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी देते हुए जिला शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज मित्तल ने बताया कि जिला शिमला में स्क्रब टायफस के कई मरीज आते हैं यदि समय रहते इसका इलाज न कराया गया तो यह घातक होती है। इस संदर्भ में लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि बरसात के मौसम में किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार हो, उसका कारण स्क्रब टायफस भी हो सकता है। यह रोग एक जीवाणु विशेष रिकटेशिया से संक्रमित पिस्सू माइट के काटने से फैलता है, जो खेतों, झांडि़यांे व घास में रहने वाले चूहांे में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टायफस बुखार पैदा करता है । इस बीमारी में तेज बुखार कंपकंपी के साथ जो 104 से 105 डिग्री तक आ सकता है, इससे शरीर में ऐंठन अकडन या शरीर टूटा हुआ लगना प्रतीत होता है। इसके अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजुओं के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना जैसे लक्षण पाए जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने इस बीमारी की रोकथाम के बारे मंे बताया कि खेतांे और झाडि़यांे में काम करते समय पूरा शरीर खास कर टांगें, पांव और बाजू ढककर रखें। शरीर की सफाई का ध्यान रखंे, घर तथा आसपास के वातावरण को साफ रखें, घर के चारों ओर घास खरपवतवार नहीं उगने दंे व घर के अंदर और आसपास कीटनाशक दवाआंे का छिड़काव करंे। डा. नीरज मित्तल ने जनता से अपील की है कि स्क्रब टायफस संक्रामक रोग नहीं है। यह रोग एक आदमी से दूसरे आदमी को नहीं फैलता है। अतः इस मौसम में यदि किसी को बुखार आए तथा उपरोक्त लक्षण हों तो वह तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाए।
The post बीमार हों तो तुरंत आएं अस्पताल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment