Thursday, August 1, 2019

गैस रिसाव…जोरदार धमाका

एक झुलसा; लाखों का नुकसान, आवाज सुनकर लोग निकले घरों से बाहर

शिमला -शहर के उपनगर संजौली में इंजनघर के समीप लोअर सांगटी में बुधवार को सुबह एलपीजी के गैस रिसाव होने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस धमाके में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, एक व्यक्ति भी झुलसा है। यह धमाका लोअर सांगटी के रमेश कुमार शर्मा के घर पर सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हुआ। इससे वह झुलस गए और धमाका होने से बेहोश हो गए। उन्हें आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के तहत वह करीब बीस प्रतिशत तक झुलस गए हैं। वहीं धमाके की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिससे मौके पर अग्निशमन के सीएफओ जेसी शर्मा और डीएफओ डीसी शर्मा भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि एलपीजी के गैस रिसाव के धमाके से घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां टूट गए, लेकिन घटनास्थल पर किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। एसडीएम ग्रामीण नीरज गुप्ता सहित नायब तहसीलदार, पुलिस की टीम भी मौके पर जायजा लेने पहुंची। अग्निशमन विभाग के अनुसार धमाका होने से घटनास्थल में लगभग 15 लाख रुपए के नुकसान का आकलन लगाया गया है।

The post गैस रिसाव…जोरदार धमाका appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment