Thursday, August 1, 2019

माकपा के आगे झुका परिवहन निगम

शिमला -माकपा के आगे हिमाचल परिवहन निगम को झुकना पड़ा। माकपा ने शिमला शहर में बसों की समया, चालकों एवं परिचालकों की कमी को लेकर बीते मंगलवार से आंदोलन किया। यहां तक कि माकपा ने परिवहन निगम मुख्यालय में मंगलवार रात को भी आंदोलन जारी रखा। अपनी मांगों को मनवाने के लिए माकपा के कार्यकर्ता परिवहन निगम के मुख्यालय में धरना दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा के साथ वार्ता होने के बाद माकपा ने आंदोलन वापस लिया। माकपा नेता संजय चौहान ने बताया कि जिस मुद्दे के लिए आंदोलन किया था, उसे परिवहन निगम प्रबंधन ने हल करने का आश्वासन दिया। माकपा ने बस सेवा को सुधारने के लिए प्रबंध निदेशक के कार्यालय के बाहर धरना दिया। बताया गया कि गत मंलवार को रात आठ बजे सचिव परिवहन धरना स्थल पर आए थे। तो उनसे माकपा नेताओं की बातचीत हुई। जिसमें ड्राइवर व कंडक्टर की भर्ती शीघ्र करने, स्कूलों व कॉलेजों को एचआरटीसी द्वारा चलाई जा रही बसों को जारी रखने, जहां एक बस जाती है उन्हें नियमित रूप से हर रोज चलाने, एचआरटीसी  की वर्षों से खड़ी सभी बसों को चलाने, बंद किये गए सभी रूटों पर नियमित रूप से चलाने पर सहमति बनी है। उसके बाद बुधवार को माकपा ने आंदोलन वापस लिया।

The post माकपा के आगे झुका परिवहन निगम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment