संतोषगढ़ —संतोषगढ़-अजोली मुख्य मार्ग पर आवारा सांड से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौका पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान अनूप कुमार (19) पुत्र शाम सुंदर निवासी बिहार के रूप में हुई है, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अजय शाह और अनूप कुमार दोनों बाइक पर सवार होकर संतोषगढ़ से अजौली की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क पर आवारा घूम रहे एक सांड से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक अजय शाह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक के पीछे बैठे अनूप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
The post आवारा सांड से टकराई बाइक, सवार की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95-%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment