नम्होल। बिलासपुर के नम्होल में आजकल बेसहारा पशुओं ने पहले ही अतंक मचा रखा है, वहीं पंजाब नंबर की एक गाड़ी में बैलों को लादकर नम्होल के साथ लगती घ्याल टेपरा सड़क पर चालक ने उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने गाड़ी वाले को देख लिया और अन्य ग्रमीणों को यहां बुलाकर गाड़ी और चालक को पकड़ लिया। जब गाड़ी चालक से पूछताछ की गई, तो बताया कि बैलों को रोपड़ छोडऩे के लिए उसे पैसे दिए थे, लेकिन नम्होल में ही छोड़ दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चालक तथा बैलों को गाड़ी सहित चौकी ले गई। फिलहाल पुलिस द्वारा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ आगामी कारवाई जारी है
The post ड्राइवर को महंगा पड़ा पशु छोडऩा। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81/
No comments:
Post a Comment