Thursday, August 1, 2019

मकान, पशुशाला में आग, लाखों स्वाह।

बंगाणा। बंगाणा की मुच्छाली पंचयात के गांव अवाहाड़ में बुधवार रात को जयकर्ण पुत्र पिर्थी सिंह के नवनिर्मित मकान व पशुशाला में आग लग गई । देर रात तीन बजे जब उनकी बहू ने आवाजें सुनीं और खिड़की से बाहर देखा तो आग की लपटों से रोशनी ही रोशनी थी । उनके चिल्लाने पर अन्य ग्रामीण भी आकर आग भुझाने लगे , लेकिन देखते ही देखते उनके मकान का स्टोर रूम , पशुशाला का कमरा व छत स्वाहा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके चलते उन्होंने जिला मुख्यालय से अग्निशमन की गाड़ी भेजी। इस दौरान अग्निशमक कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया । इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि साथ वाले कमरे में पशुओं को समय रहते निकाल लिया गया था। तहसीलदार शमशेर सिंह ने नुकसान का जायजा करने हलका पटवारी की आदेश दिए। इस मौके पर मुच्छाली पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार, बार्ड पंच मनोहरमा ,राजपाल कुटलैहडिया, पवन कुमार घटना स्थल पर मौजूद रहे।

The post मकान, पशुशाला में आग, लाखों स्वाह। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment