चंबा। चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या बाबा फेम हंसराज रघुवंशी के नाम रही। हंसराज रघुवंशी ने शिव स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने शिव कैलाशों के वासी, धुड़ू नचाया आदि गीतों से पंडाल में बैठे लोगों को अपना कायल बना दिया। रघुवंशी की एक झलक पाने को लेकर लोगों खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी आवाज के मोह में फंसे युवाओं ने पंडाल के बाहर नाचने का भरपूर आनंद उठाया। इससे पहले मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में भटियात के विधायक विक्रम जरियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मिंजर मेला कमेटी के चेयरमैन एवं डीसी चंबा विवेक भाटिया ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
The post मिंजर में रघुवंशी ने नचाया धुड़ू। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af/
No comments:
Post a Comment