नेरचौक -पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड में सरकार द्वारा नवनियुक्त सीएमडी ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर का बल्ह घाटी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। एक्स सर्विसमैन को-आपरेटिव सोसायटी मंडी की ओर से नेरचौक में कारगिल युद्ध के हीरो का स्वागत किया गया। पदाधिकारीयों द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंप सोसायटी व एक्स सर्विसमैन की समस्याओं बारे अवगत करवाया गया। उसके पश्चात डडौर में पूर्व सैनिक लीग ने उन्हें पुष्प मालाएं पहना व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर ने मुख्ययमंत्री जयराम ठाकुर का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने एकत्रित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सर्वप्रथम मिशन पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने और उनके उत्थान के लिए होगा। एक सैनिक युवावस्था में सेवानिवृत्त होकर घर वापस लौटता है, जिससे उसके कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां आन पड़ती हैं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग चेयरमैन कैप्टन हेत राम, एक्स सर्विसमैन को-आपरेटिव सोसायटी प्रधान कैप्टन सुदर्शन कुमार, सचिव प्रेम सिंह, राजेश्वर, स्वर्ण सिंह, पालिंद्र कुमार, प्रकाश, धर्मपाल, अमर सिंह, घनश्याम, डीडी शर्मा, खेम सिंह, योगराज शर्मा, बलदेव सिंह परमार, कैप्टन राकेश, श्रवण कुमार, बिशन सिंह, रूप लाल, तोमर पाल सहित अन्य पूर्व सैनिक लीग के सदस्यगण मौजूद रहे।
The post पूर्व सैनिकों के उत्थान को उठाए जाएंगे कदम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment