Thursday, August 1, 2019

नारी शक्ति के निशाने पर मोदी-योगी

शिमला -उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के विरोध में महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। बुधवार को शिमला में भी बुधवार को देखने को मिला। महिला कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ  जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही बलात्कार के आरोपी विधायक को पद से बर्खास्त करने की मांग भी की। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नारी सुरक्षा के सारे दावे खोखले साबित हो चुके हैं। देश के हर हिस्से में महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। जैनब चंदेल ने आरोप लगाया कि सरकार बेटियों और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर रोज बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है और सरकार इन अपराधियों पर नकेल कसने में नाकामयाब हो रही है। सरकार की विफलता से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। जैनब चंदेल ने कहा कि उन्नाव में नाबालिग बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना बेहद शर्मनाक है। उन्नाव रेप पीडि़ता को जान से मारने के प्रयास किए जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश की सरकार आंख बंद किए मूक दर्शक बनी हुई हैं। भाजपा सरकार की बेटियों की सुरक्षा के प्रति संजीदगी उन्नाव कांड से साफ  जाहिर होती है। जैनब चंदेल ने देश भर की महिलाओं से उन्नाव कांड के विरोध में खुल कर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरोपी किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, दोषी पाए जाने पर उसको सजा अवश्य मिलनी चाहिए।

The post नारी शक्ति के निशाने पर मोदी-योगी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment