Thursday, August 1, 2019

बिजली बोर्ड ने 110 के कनेक्शन काटे

बिल न चुकाने वालों पर चला बिजली बोर्ड का ड़ंडा, चार दिनों तक लगातार चलेगा अभियान

रामपुर बुशहर-रामपुर नगर परिषद के तहत बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। विद्युत बोर्ड ने बुधवार से मीटर काटने का क्रम शुरू कर दिया। पहले दिन बोर्ड़ ने लंबे समय से बिजली का बिल न चुकाने वाले लगभग 110 उपभोक्ताओं के मीटर काट दिए है। बोर्ड की यह कार्रवाई अगले चार दिनों तक लगातार चलेगी। इस दौरान बोर्ड ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं का बकाया पड़ा पूरा बिजली बिल जमा करवानें के बाद ही अब उन्हें बिजली की सप्लाई दी जाएगी। बोर्ड़ के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में करीब 600 से अधिक ऐसे उपभोक्ता है जो लंबे समय से अपने बिजली बिल जमा नही करवा रहे है। जिससे बोर्ड़ के करीब 25 लाख रुपए उपभोक्तओं के पास फंसे पड़े है। बोर्ड द्वारा कई बार ऐसे उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए सूचित किया गया। यहां तक कि बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बकायदा नोटिस भी जारी किए, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने बिजली बिल जमा नहीं करवाया। उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसते हुए बोर्ड ने मीटर काटने के फरमान जारी किए, जिसके बाद कुछ उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिलों का भुक्तान भी कर दिया। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं के बिलों का भुक्तान होने के बावजूद भी कनेक्शन काटने की सूचि में नाम था, जिसे कर्मचारियों द्वारा कुछ को मौके पर ही ठीक कर दिया गया और कुछ को बोर्ड के कार्यालय में भेज कर त्रुटियां दूर करने के लिए कहा गया। इसी अभियान के तहत बुधवार को मीटर काटने का क्रम शुरू हुआ। अभी अगले चार पांच दिनों तक ये अभियान जारी रहेगा।

 

 

The post बिजली बोर्ड ने 110 के कनेक्शन काटे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment