नारकंडा –पर्यटन नगरी नारकंडा के एकांतबाड़ी में ब्लूम फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड एवं जेएमडी ब्लूम फु्रट ट्रेडर एकांतबाड़ी के सौजन्य से बागबानों के लिए एक दिवसीय बागवानी शिविर का आयोजन किया गया। ब्लूम कंपनी के सीईओ नरेंद्र कुमार इस शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ एएस चीमा, रविन्द्र सिंह पंजाब, ओम रत्न चंडीगढ़, शमाउला बैंगलौर, एसएसके बाबा चैन्नइ, संतोष गुजरात, शंकर भाई आंध्रा, शबीर लतूर भी मौजूद रहे। ब्लूम कंपनी के सीईओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि बागवानों की आर्थिकी फसल पर ही निर्भर होती है। बागवान वर्ष भर मेहनत कर फसल तैयार करते हैं। इसलिए बागवानों को फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए और समय रहते ये भुगतान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सेब की नई और उन्नत किस्म के पौधों को लगाने की आवश्यकता है। इससे हमारा फल विदेशों से आ रहे फलों को मात दे सके और बागबानों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उन्होंने चेरी का जिक्र करते हुए कहा कि सेब के साथ-साथ बागबानों की आय को बढ़ाने के लिये चैरी बेहतर विकल्प है। इसमें कम खर्च व कम मेहनत में बागवान अच्छी कमाई कर सकते हैं। ब्लूम कंपनी युएसए, टर्की, कनाडा, चिली आदि देशों से चैरी का आयात करती है। इसका भाव भारत में एक हजार रूपए से लेकर दो हजार रूपये के लगभग रहता है और हमारे यहां पैदा होने वाली चैरी सौ से लेकर पांच रूपए तक बिकती है। इसका कारण वहां के किसानों का जागरूक होना व उन्नत किस्म के पौधों व तकनीक का उपयोग करना है। इस कारण विदेशों से आने वाली चैरी में बेहतर क्वालिटी, साइज और टिकाउपन ज्यादा होता है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लूम कंपनी बिग बाजार (फ्यूचर ग्रुप) की ही एक कंपनी है। बिग बाजार के पूरे देश में लगभग 2100 आउटलेट है। ब्लूम कंपनी बिग बाजार और अन्य कंपनियों के साथ पिछले आठ सालों से काम कर रही है। इसके साथ साथ विदेशो से भी आयत निर्यात का काम करती है। उन्होंने बताया की आज के समय में नई तकनीक का प्रयोग जरूरी हो गया है, ताकि अच्छी फसल मिल सके। बिना मिट्टी जांच व् वातावरण को समझे आप अच्छे परिणाम नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि ब्लूम कंपनी एकांजबाडी में पिछले चार सालों से वह जेएमडी ब्लूम फ्रूट ट्रेडर के साथ मिलकर काम कर रही है। हर वर्ष बागवानो की जागरूकता के लिये शिविर का आयोजन करती है। जेएमडी ब्लूम के संचालक दलीप कैंथला ने कहा कि वो पिछले चार सालो से बागवानों को फसल का उचित मूल्य समय पर चुका रहे हैं। उन्होंने बागबानों से अपील की है कि सेब को पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही तुड़ान करे रेट के चक्कर में जल्दबाजी से बागबान व खरीददार दोनों का नुकसान होता है। जागरूकता शिविर में सिहल पंचायत के पूर्व प्रधान चेतराम वर्मा, प्रधान हरीश भ्रोटा, प्रधान, जोगेन्द्र श्याम, बागवान वैकेंट वर्मा, रमेश शर्मा, राकेश कैंथला, सुनील कैंथला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
The post एकांतबाड़ी में जेमएमडी ब्लूम ने सिखाए बागबानी के गुर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment