Thursday, August 1, 2019

ननखड़ी में पोषण अभियान

ननखड़ी -खंड विकास कार्यालय ननखड़ी की ओर से बुधवार को पोषण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन खंड विकास अधिकारी ननखड़ी कामेश्वर चोहान की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल, स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर, समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी हरदेव धीमान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में ननखड़ी तहसील की विभिन्न पंचायतों के सात स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया। खंड विकास कार्यालय से आए समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के उद्देश्य  गठन और वित्त पोषण के बारे जानकारी दी तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आई स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने सब्जियां व मौसमी फल जो घरों में उपलब्ध है, उन्हें हर दिन खाने के लिए महिलाओं को कहा। उन्होंने कहा कि यह रक्षात्मक भोजन है और बरसात में पानी को उबालकर ओआरएस घोल मिलाकर पिएं।  कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर ने पोषण और कुपोषण के बारे समूह को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक इन्सान का गोल्डन समय जिंदगी के पहले हजार दिन होते हैं। गर्भवती स्त्री से लेकर जब तक बच्चा दो साल का होता है, इस समय में हजार दिन हो जाते हैं और इसी पीरियड में पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भ से दो साल तक क बच्चे का 80 प्रतिशत दिमाग बेहतर हो जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 8 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री ने पोषण अभियान की शुरूआत की । इसके अलावा उन्होंने कहा कि ज्यादातर बच्चे आए दिन छोटे कद वाले हैं, इसलिए प्रोटीन देना जरूरी है।

The post ननखड़ी में पोषण अभियान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment