Saturday, August 3, 2019

नेरचौक-ऊना सुपर हाईवे पर बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, 17 यात्री घायल

नेरचौक-ऊना सुपरहाइवे पर भोटा के नजदीक निजी बस व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे में 17 बस यात्री घायल हुए हैं। इनका उपचार भोटा अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस व निजी गाडिय़ों के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क दुर्घटना के बाद सुपर हादवे दो घंटे तक जाम रहा। यहां से सिर्फ किसी तरह दोपहिया वाहन ही निकल पाए। हमीरपुर से मंडी सहित अन्य स्थानों को वाया लदरौर होकर चलने वाली बसें भी निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा लेट हो गईं। वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ट्रक को हाइवे के एक तरफ किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया।

The post नेरचौक-ऊना सुपर हाईवे पर बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, 17 यात्री घायल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac/

No comments:

Post a Comment