पांवटा साहिब। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को अचानक ही पांवटा साहिब पहुंचे। इस दौरान गोबिंद घाट बैरियर पर प्रशासन और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। हालांकि वह यहां पर रुके नहीं और सीधा देहरादून के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन के निजी दौरे पर परिवार के साथ देहरादून निकले हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन को सीएम के पांवटा साहिब से गुजरने की पहले से जानकारी थी, जिस कारण पांवटा के विभिन्न चोक पर पुलिस तैनात थी। लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में भी पुलिस तैनात थी, लेकिन सीएम रेस्ट हाउस नहीं आए। तहसीलदार पांवटा राजकुमार ठाकुर और भाजपा नेताओं ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया और उसके बाद सीएम सीधे देहरादून रवाना हुए।
The post अचानक पांवटा साहिब पंहुचे सीएम। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%9a/
No comments:
Post a Comment