नालागढ़ – रामशहर तहसील मुख्यालय स्थित दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के पत्रकार तरुण गुप्ता पर गुरुवार शाम पर कुछ गुंडातत्त्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तरुण की अंगुली फ्रेक्चर हो गई है । हुआ यूं कि शाम को रामशहर पुलिस बाजार में नियमों को तोड़ने वालों का चालान कर रही थी। तरुण गुप्ता ने चालान करती हुई पुलिस की फोटो ले ली। उसके बाद पुलिस तो चली गई, लेकिन जिन बाइक चालकों का चालान हुआ था उन्होने तरुण की दुकान में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। रामशहर थाना प्रभारी ने कि हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दो की तलाश की जा रही है। उन्होने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
The post ‘दिव्य हिमाचल’के पत्रकार पर हमला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment