Friday, August 2, 2019

फिरौती प्रकरण में दो को जमानत

शिमला – मुर्गा गैंग सेक्टर-22 चंडीगढ़ के नाम पर शिमला के होटल व्यावसायी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मामले में हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को जमानत मिल गई है। रिमाड पूरा होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।  गौरतलब है कि शिमला पुलिस ने होटल व्यवसायी से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने लोअर बाजार के एक कम्प्यूटर कारोबारी और एक जूता कारोबारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के हाथ आए इन आरोपियो में एक ने फिरौती मांगने का पत्र लिखवाया तो दूसरे ने फिरौती मांगने का पत्र लिखा था। इसके पश्चात पत्र को  स्पीड पोस्ट किया गया था।

The post फिरौती प्रकरण में दो को जमानत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/

No comments:

Post a Comment