Friday, August 2, 2019

पुरानी पेंशन बहाली को संगठन एकजुट

शिमला – पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने के लिए अब सभी विभागों के कर्मचारी संगठन एकजुट हो गए हैं। गुरुवार को प्रदेश सचिवालय में एनपीएस कर्मचारी संगठन और सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की बैठक में पुरानी पेंशन नीति की बहाली के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को जल्द ही प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि 15 अगस्त तक सभी कर्मचारी अपनी समस्याओं का ब्यौरा कार्यकारिणी के समक्ष पेश करें, जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रख दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ एनपीएस कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों की एक कमेटी बनेगी, जिसके बाद आगामी आंदोलन का रास्ता तय किया जाएगा। संजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के 4-9-14, पुरानी पेंशन बहाली और वरिष्ठ सहायकों के आरएंडपी रूल में संशोधन कर 10 साल से घटा कर सात साल करवाना भी एक अहम मुद्दा है। ऐसी कई मांगे हैं, जो कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन प्रदेश सरकार के समक्ष रख कर उसे मनवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश सचिवालय में खाली चल रहे पदों को भरने सहित कई अन्य मसलों पर जल्द ही प्रदेश सरकार से चर्चा करेंगे। इस दौरान संजीव शर्मा सहित एनपीएस कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

The post पुरानी पेंशन बहाली को संगठन एकजुट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97/

No comments:

Post a Comment