Friday, August 2, 2019

ऊना में बैंक मैनेजर टर्मिनेट

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में गड़बड़ पर गाज

धर्मशाला – कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के ऊना ब्रांच के तहत ऋण आंबटन में गड़बड़ करने वाले बैंक के मैनेजर पर सेवाएं ही समाप्त करने की गाज गिरी है। ऋण आंबटन में अनियमितताओं को लेकर पिछले कुछ माह से मैनेजर सस्पेंड चल रहे थे। हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद विजिलेंस ने बैंक में छापा मारा था, जिसके आधार पर विजिलेंस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। अब छानबीन में मैनेजर को दोषी पाए जाने पर अधिकारी को टर्मिनेट कर दिया गया है।  केसीसीबी की ऊना में कार्यरत मैनेजर को इससे पहले भी नियमों को दरकिनार कर ऋण देने के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस ने इस मामले से जुड़े एक प्रॉपटी डीलर के घर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि उस प्रॉपटी डीलर को संबंधित अधिकारी ने नियमों को दरकिनार करके ऋण दिया था। जिसके आधार पर ही सहकारी बैंक सीमित ने बैंक अधिकारी पर गाज गिराई है।

The post ऊना में बैंक मैनेजर टर्मिनेट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment