चौपाल -क्षेत्रवासियो के लिए परेशानी का सबब बन चुकी हिमाचल पथ परिवहन निगम चौपाल की इमारत का मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा ने ‘दिव्य हिमाचल’ से हुई विशेष बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि चौपाल बस स्टैंड भवन के मरम्मत के लिए सरकार से कुल 16 लाख 32 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। यह धनराशि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास जमा है। इससे जल्द ही उक्त इमारत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रभागीय प्रबन्धक अनिल सैन ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की चौपाल स्थित इमारत की मरम्मत के लिए 16 लाख 32 हजार रुपए विभाग के पास जमा है। इसके दो बार टेंडर कॉल किए गए थे, लेकिन ठेकेदारों के न आने के कारण दोनों मर्तबा टेंडर को रद्द कर दिया गया। नियम के अनुसार किसी भी टेंडर को लगाने के लिए एक से अधिक ठेकेदारों का टेंडर डालना जरूरी है, लेकिन दो मर्तबा इसका टेंडर लगाया गया दोनों ही बार एक-एक ठेकेदार ने टेंडर डाला, जिसके चलते इसे रद्द कर दिया गया। उधर विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के ठेकेदारों को चौपाल बस स्टैंड भवन के मरम्मत कार्य करने के लिए टेंडर में भाग लेना चाहिए। बताते चलें कि बुधवार के अंक में ‘दिव्य हिमाचल’ ने चौपाल बस स्टैंड भवन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, इसके बाद ही विधायक ने स्वयं ‘दिव्य हिमाचल’ को धनराशि विभाग के पास जमा होने की बात कही व विभाग ने दोबारा टेंडर लगाने का आश्वासन दिया।
The post चौपाल में बस स्टैंड की मरम्मत जल्द appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment