Thursday, August 1, 2019

भमनोली के ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

रोहडू -ग्राम पचायम भमनोली के अंर्तगत आने वाले गांव में बुधवार को चमेवल, कोफटू, राफड के ग्रामीणों ने धवाणा-चमेवल-राफड-शाडीथाच संपर्क सडक मार्ग के किनारे  पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।  इस दौरान स्थानीय निवासियों ने कई प्रकार के सदाबहार पौधे रोपकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने   का  प्रयास किया गया। मेंटोर युवक मंडल व महेश्वर जन कल्याण परिषद भमनोली के प्रधान श्रवण कुमार प्रेमी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने इस पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रवण कुमार प्रेमी ने सभी प्रबुद्ध निवासियों से  इन रोपे गए पौधों का रख रखाव करने का आह्वान किया। इस पौधरोपण अभियान में राजेश कुमार, मोहन लाल, जीवन मांटा, बलवीर बर्मा, स्वीटी शर्मा, हरीश शर्मा सहित सैंकडों ग्रामवासी  शामिल रहे।

The post भमनोली के ग्रामीणों ने किया पौधरोपण appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> https://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment