Friday, August 2, 2019

बंगाणा मेें ग्रामीण की हत्या

खुरवाई में तीन युवकों ने डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

बंगाणा – जिला ऊना के बंगाणा थाना क्षेत्र के तहत खुरवाई में तीन युवकों ने डंडों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम (40) पुत्र बर्फी राम निवासी खुरवाई के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।  जानकारी के अनुसार बीती रात खुरवाई बाजार में पुरुषोत्तम व तीन अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों युवकों ने पुरुषोत्तम पर डंडों से हमला बोल दिया। उक्त हमले में पुरुषोत्तम बुरी तरह से जख्मी हो गया। मारपीट के बाद तीनों युवक मौके से भाग गए। इसके बाद गंभीरावस्था में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कमलनयन ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों अरुण कुमार, अजय कुमार, मंजीत सिंह निवासी घुग्गन ककराणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीएमसी कांगड़ा में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

The post बंगाणा मेें ग्रामीण की हत्या appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4/

No comments:

Post a Comment