डमटाल। नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत गुरुवार सुबह कांगड़ा जिला नारकोटिक सेल और डमटाल थाना की संयुक्त टीम ने मोहटली गांव में एक महिला तस्कर को 200 नशीले कैप्सूलों सहित काबू किया। डीएसपी नूरपुर अतरिक्त प्रभार ज्ञान चंद ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहटली रैप के पास एक घर में नशे का कारोबार हो रहा है । टीम ने उस घर में दबिश दी और मोके पर घर में ही एक महिला से नशीले कैप्सूल बरामद किए। आरोपी महिला की पहचान मलकी पत्नी राकेश कुमार निबासी मोहटली के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्ज़े में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज करके आगामी करवाई शुरू कर दी है
The post महिला से पकड़े 200 नशीले कैप्सूल। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-200-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d/
No comments:
Post a Comment