प्रदेश में शुरू किया जा रहा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
शिमला –प्रदेश को डायरिया फ्री करने पर स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम करेगा। वर्ष 2025 तक डायरिया से मौतों का आंकड़ा जीरो करने की तैयारी हिमाचल कर रहा है। प्रदेश में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। गौर हो कि शिमला से इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। शिमला में पांच वर्ष की आयु तक के बच्चों को ओआरएस घोल व जिंक की गोलियां देकर जिला स्तरीय सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े को शुरू किया जा चुका है। शिमला में यह पखवाड़ा 24 जून से 31 अगस्त तक चल रहा है तथा इसके दौरान जिला के सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सघन दस्त नियंत्रण के लिए पांच वर्ष तक की आयु वाले सभी बच्चों को ओआरएस तथा जिंक की गोलियां दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत दो से छह माह के शिशु के लिए जिंक की आधी गोली 10 मिलीग्राम मां के दूध में मिलाकर बच्चे को पिलाई जाएगी तथा छह माह से पांच वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे को जिंक की गोली 20 मिलीग्राम पानी में अच्छी तरह घोलकर दी जा रही है। बच्चों को उम्र के अनुसार सही मात्रा में रोज जिंक की गोली 14 दिनों तक देनी जरूरी है। लगातार दस्त होने पर ओआरएस का घोल देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दस्त के दौरान बच्चों को खाने के लिए अधिक तरल पदार्थ दें, स्तनपान पर आश्रित बच्चों को स्तनपान करवाते रहें तथा हमेशा शौच के बाद तथा खाने से पहले साबुन से हाथ आवश्य धोएं। गौर हो कि पहले देश भर में डायरिया के कारण बच्चों की मृत्यु दर लगभग एक लाख तक सामान्य तौर पर हो जाती थी, लेकिन भारत सरकार व प्रदेश सरकार के प्रयासों से डायरिया पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक डायरिया की बीमारी गंदा पानी पीने तथा खाने में पूर्ण पौष्टिक आहार न होने की वजह से होती है।
The post हिमाचल 2025 तक डायरिया फ्री appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-2025-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment