करसोग से लगभग पांच किलोमीटर दूर बन्थल में सेब की पेटियों से लदा एक ट्राला सड़क से नाले में लटक गया, जिस कारण करसोग से रामपुर की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह ठप हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि रामपुर की ओर जाने वाले कुछ वाहन वाया भडारनू होकर निकल रहे हैं, परंतु यह सड़क भी सुविधाजनक न होने के कारण जान जोखिम में डालते हुए ही वाहन चालकों को मजबूरी में जाना पड़ रहा है। गनीमत यह रही कि ट्राला पलटा नहीं। फिर उसे निकालने के लिए काम शुरू कर दिया गया।एसडीम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
The post नाले में लटका सेब से लदा ट्राला और लग गया जाम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8d/
No comments:
Post a Comment