राष्ट्रीय मंच ने बनाई रणनीति, हिमाचल से कूच करेंगे 50 लोग
शिमला —अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश से भी मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष रूप से जाएंगे। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के हिमाचल प्रभारी दीपक जोशी व संयोजक केडी हिमाचली व शिमला के संयोजक बिलाल अहमद शाह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश भर के मुस्लिम समुदाय के लोग प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए 16 दिसंबर को आयोध्या जाएंगे। हिमाचल से भी मुस्लिम कार सेवकों का जत्था अयोध्या जाएगा। राज्य के 10 जिलों से मुस्लिम समुदाय के पांच-पांच लोग अयोध्या के लिए जाएंगे और अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के उत्तर भारत के संगठन मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि देश का मुस्लिम भी राम मंदिर बनाने के हक में है, लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते की राम मंदिर बने। राम मंदिर बनाने के लिए कार सेवा के लिए हजारों मुस्लिम अयोध्या जा रहे हैं और हिमाचल से भी इसमें लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय मुस्लिम मंच राम मंदिर बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय से समर्थन मांग रहा है। देश के ज्यादातर मुस्लिम राम मंदिर बनाने के हक में भी है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल के संयोजक केडी हिमाचली ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मुस्लिम लोगों को लेकर साथ में चलना है। राम मंदिर निर्माण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय से जो भी फैसला आएगा मुस्लिम समुदाय के लोग सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के साथ ही जाएंगे।
The post अयोध्या जाएंगे मुस्लिम भाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ad/
No comments:
Post a Comment