Show your support

Saturday, February 3, 2018

नंदलाल शर्मा होटल होली-डे होम के एजीएम

शिमला – नंदलाल शर्मा होटल होली-डे होम के एजीएम (सहायक प्रबंध निदेशक) तैनात किए गए हैं। वह अभी तक राज्य अतिथिगृह पीटरहाफ में एजीएम के पद पर थे। यहां अपनी सेवाएं बखूबी देने के बाद उनको अब होटल होली-डे होम में भेजा गया है, इससे पहले भी वह होटल होलीडे-होम में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं अब फिर से पर्यटन विभाग निगम प्रबंधन की ओर से नंदलाल शर्मा को एक बार फिर होटल होली डे होम की कमान सौंपी गई हैं। एजीएम के पद के साथ ही उनको डीडीओ पावर भी दी गई हैं। इस बारे में प्रबंध निदेशक की ओर से अधिसूचना जारी की गई हैं। उल्लेखनीय है कि होटल होली-डे होम और राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ शिमला के बड़े होटलों में शुमार हैं। यहां उच्च वर्ग के सैलानी आकर ठहरते हैं। दोनों होटलों को सरकार का उपक्त्रम हिमाचल पर्यटन विकास निगम चला रहा है। यहां सैलानियों के ठहरने के अलावा शादी समारोह और बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इनके अलावा केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी और एवं केंद्रीय नेता भी यहां अकसर ठहरते हैं।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment