Show your support

Tuesday, April 4, 2017

बिजलीधार स्कूल की छत पर पेड़ गिरने से छत टूटी

ठियोग | ठियोगउपमंडल की क्यारा पंचायत के मिडल स्कूल बिजलीधार की छत पर सोमवार दिन के समय एक पेड़ गिर गया। इससे स्कूल की छत क्षतिग्रस्त हो गई। पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगत वर्मा ने बताया कि दोपहर बाद दो बजे के आसपास यह हादसा जब हुआ, तो स्कूल के बच्चे बाहर मैदान में थे। किसी को कोई चोट नहीं लगी है लेकिन स्कूल के पिछले हिस्से से गुजर रही सड़क के नीचे से एक पेड़ के स्कूल के पिछले हिस्से पर गिरने से स्कूल की छत बीचो-बीच धंस गई है। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस जंगल में काफी भंयकर आग थी जिसे वन विभाग कर्मचारियों ग्रामीणों ने इस घटना के बाद स्थानीय जंगल के वन रक्षक मौके पर पहुंच गए हैं और पेड़ को हटाया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment