Wednesday, April 12, 2017

नौणी विवि में अनुबंध कर्मियों का भविष्य अधर में

डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी प्रबंधन ने 89 दिनों तक रखे गए अनुबंध कर्मचारियों को गत वर्ष अकारण ठेकेदारी प्रथा में परिवर्तित कर दिया। इससे 200 अनुबंध कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। एक ओर जहां पांच वर्ष से ऊपर के कर्मचारी स्थायीकरण की राह देख रहे थे, वहीं अनुबंध कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप पर लगाया कि ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि कार्य बाबुओं द्वारा करवाया जाता है। इसी कारण अनुबंध कर्मचारी संगठन समिति ने संघर्ष की राहत अपनाते हुए हड़ताल कर रखी है, जो कि आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हेमराज सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि चार वर्ष से 20 वर्ष तक के कर्मचारी हमारे वर्ग के हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन पहले तो तीन महीने के अनुबंध पर लगाया, बाद में बिना किसी सूचना के ठेकेदारी से जोड़ दिया। कर्मचारी महिला पुरुष जहां सरकार की नीति के अनुसार स्थायी होने चाहिए थे, लेकिन इन्हें तो नौकरी से हाथ धोने पड़ रहे हैं। अब ठेकेदारी से भी इन्हें बाहर किया जा रहा है। इनमें से 127 ने तो लेबर कोर्ट में...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment