Wednesday, April 5, 2017

नादौन | भाजपापूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ नादौन मंडल की मासिक बैठक

नादौन | भाजपापूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ नादौन मंडल की मासिक बैठक मंडल संयोजक जगत राम शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय नादौन में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह तथा जिला सह संयोजक अजमेल वर्मा भी मौजूद थे। बैठक में विधायक विजय अग्निहोत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ उनकी दीर्घायु की कामना की गई। बैठक में 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गई। जेआर शर्मा ने कहा कि भोरंज उपचुनावों में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन के त्रस्त हो चुकी है। नादौन के पूर्व कर्मचारी भाजपा के साथ हैं और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में विजय के लिए पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्रकाश चौहान, ओम प्रकाश, मेहर चंद चौधरी, चंदू राम, रमेश पठानिया, राज कुमार, महिंद्र सिंह, शक्ति चंद, बलदेव पटियाल, किशोर चंद, राम स्वरूप शर्मा, परस राम, जुल्फी राम, सीता राम शर्मा तथा रविंद्र कौशल भी मौजूद थे। पूर्व...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment