Wednesday, April 12, 2017

ईको-टास्क फोर्स गठन का निर्णय सही

शिमला | मंत्रिमंडलकी बैठक में वन से संबंधित लिए गए निर्णयों का वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया है। पठानिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता को बंदरों के आंतक से मुक्ति प्रदान करवाने के लिए जो ईको-टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया है। वह जनहित को ध्यान में रखा गया एक अच्छा निर्णय है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश वन उपज नियम 2014 के 14 प्रजातियों के नियमों के सरलीकरण का स्वागत किया उपाध्यक्ष वन निगम ने कहा कि वन विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं में मध्य जलागम विकास परियोजना, मिड हिमालय परियोजना, स्वां नदी परियोजना, कंडी परियोजना तथा इंडो-जर्मन चंगर परियोजना के अंतर्गत तैनात वन विभाग के परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बनाने के निर्णय का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लैटाना हटाने के लिये नीति बनाई जायेगी जिससे बेरोजगारों, महिला मंडल को घर द्वार रोजगार मिलेगा जहां से लैंटाना मुक्त किया जायेगा वहां लोगों की आवश्यकतानुसार पौधे...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment