Wednesday, April 5, 2017

गेयटी में आज देशभर से अाए कवि सुनाएंगे कविताएं

शिमला | गेयटीमें राष्ट्रीय स्तरीय हिंदी साहित्य कवि सम्मेलन का आयोजन बुधवार को होगा। सुबह 11 बजे समारोह का उद्‌घाटन भाषा संस्कृति विभाग की प्रधान सचिव अनुराधा ठाकुर करेंगी। इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश से साहित्यकार हिस्सा लेंगे। साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी राज्य सम्मान से सम्मानित साहित्यकार हिमाचल प्रदेश कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दैारान साहित्यकार अपनी कविताओं और शायरी को लोगों के समक्ष पेश करेंगे। इसके अलावा गेयटी के टेमरन हॉल में आदित्य सिंह ठाकुर द्वारा निर्मित हिमाचल के भू-दृश्य चित्रकला प्रदर्शनी का उद्‌घाटन भी किया जाएगा। चित्रकार आदित्य सिंह ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को अपनी चित्रकला के माध्यम से बताने की कोशिश की है। कविसम्मेलन में ये साहित्यकार होंगे शामिल: साहित्यअकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अशाेक वाजपेयी, पदम श्री लीलाधर जगूड़ी, मंगलेश डबराल, चंद्रकांत देवताले, पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment