Wednesday, April 12, 2017

नादौन में 14 अप्रैल को अंबेडकर की जयंती मनाएगी भाजपा

नादौन | भाजपा14 अप्रैल को नादौन में संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अंबेदकर की जयंती मनाएगी। जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व प्रधान सुनील कुमार ने बताया की हथोल पंचायत की अनुसूचित जाति बस्ती बनोह में विशाल कार्यक्रम में विधायक विजय अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से किया जाएगा तथा इसमें भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल होंगे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment