Friday, July 12, 2013

राष्ट्रीय खेलों में चुने गए तो भरमौरी देंगे खर्च

वरिष्ठ संवाददाता, चंबा : वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि खेलों में निर्धारित बजट को जल्द ही सरकार दोगुना कर देगी। साथ ही परशुराम पुरस्कार की राशि को भी 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जा रहा है। वनमंत्री वीरवार को किलोड़ में भरमौर जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि चंबा जिला के किसी विद्यार्थी का चयन यदि राष्ट्र स्तर पर होता है तो वह उसके सभी खर्च खुद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए सरकार ने निशुल्क बस सेवा शुरू की है।



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/chamba-10556683.html


No comments:

Post a Comment