Show your support

Wednesday, July 17, 2013

शिव की भक्ति में लीन हुई छोटी काशी


संवाद सहयोगी, मंडी : छोटी काशी के नाम से विख्यात मांडव्य ऋषि की तपोभूमि मंडी नगर श्रावण मास के आगमन के लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई थी। मंगलवार को श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही मंडी की नगरी भोले बाबा के रंग में रंग गई है। श्रावण मास के पहले दिन नगर के विभिन्न मंदिरों और देवालयों में भक्ति रस की धारा बहने से समूचा शहर भक्ति रस से सराबोर हो गया। सुबह से ही शैव मत के उपासक शिव के मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना करते रहे। देर शाम तक मंदिरों में शिवभक्तों और उपासकों का आना जाना लगा र



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10570593.html


No comments:

Post a Comment