Monday, July 15, 2013

न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं विवेक


संवाद सहयोगी, घुमारवीं : घुमारवीं के निवासी विवेक शर्मा पुत्र ब्रह्मानंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश प्री मेडिकल टेस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया है। विवेक शर्मा की मां विमला शर्मा गृहणी हैं। विवेक शर्मा ने दस जमा दो की पढ़ाई मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से की है। विवेक की बड़ी बहन डॉ. अर्चना शर्मा दंत चिकित्सक हैं तथा दूसरी बहन मीनाक्षी सुंदरनगर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। विवेक के पिता वन विभाग में डिप्टी रेंजर हैं। विवेक शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/bilaspur-hp-10565093.html


No comments:

Post a Comment