ऊना — शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा कांगड़ा, चंबा व ऊना जिला के छात्र-छात्राओं के लिए जोनल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला में किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘थिंक हैल्थ, नॉट ड्रग्स’ ‘नशा रोको स्वस्थ सोचो’ पर रखा गया था। प्रतियोगिता में एसएसआरवीएम स्कूल ऊना की छात्रा जाह्नवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया। इस अवसर पर जाह्नवी शर्मा को आईजी (नॉर्थ ) राकेश अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी सोमेश शर्मा व प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने जाह्नवी शर्मा को बधाई दी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%88/
No comments:
Post a Comment