सुंदरनगर — प्रदेश उद्यान प्रसार अधिकारी संघ के चुनाव सुंदरनगर के कृषि किसान प्रशिक्षण केंद्र के सामुदायिक सभागार में संपन्न हुए, जिसमें मंडी के केसर सिंह ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। महासचिव का कार्यभार शिमला जिला के मदन वर्मा को सौंपा गया। इसके अलावा संघ का वरिष्ठ उपप्रधान जिला कांगड़ा के राजेश राणा, वित्त सचिव अशोक शर्मा, मुख्य सलाहकार कुल्लू के कमलेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने बताया कि जल्द जिला स्तर पर समस्त कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने उद्यान प्रसार अधिकारी के पदोन्नत कोटे को दोबारा से बहाल करने की सरकार से मांग पूरे जोरों शोरों से उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 में एचईओ को पदोनन्नत किया जाता था, लेकिन करीब बीस साल से ऊपर समय बीत जाने को है। वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग में भी कृषि प्रसार अधिकारी को पदोन्नत करके सहायक कृषि विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment