Saturday, June 29, 2013

दोष साबित महिला को कैद

नाहन — चरस तस्करी के मामले में जिला सिरमौर के नाहन स्थित स्पेशल जज आरके वर्मा ने एक महिला को दो वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। मामले में दोषी शिमला जिला के पुलिस थाना ठियोग के गांव भुण-बटोड निवासी हेमलता उर्फ नेहा पत्नी वीरेंद्र सिंह को दोषी ठहराते हुए कारावास में भेजा है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में महिला को छह माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिला न्यायवादी सिरमौर महेश सेन ने बताया कि चार नवंबर, 2009 को जब राजगढ़ पुलिस की टीम ने महिला को सरकारी बस में एक किलो चरस संग पकड़ा था।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b7-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment