आंगनबाड़ी वर्कर्ज इंटक के साथ


नालागढ़ — नालागढ़ उपमंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर की हिंदू धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की अध्यक्ष अवतार कौर की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में विशेष रूप से इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। इस बैठक में करीब दो सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इंटक का दामन थामा और इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन बावा हरदीप सिंह को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर महिला इंटक की प्रदेशाध्यक्ष वीना शर्मा, इंटक प्रदेश सचिव बीआर राणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर, यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नत्थू राम, चनण सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा ठाकुर, बग्गा देवी, कमला देवी, सुनीता शर्मा, ओमलता, अंजुबाला, विद्या देवी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस अवसर पर इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमेन बावा हरदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इंटक के साथ कई यूनियनें जुड़ी हुई हैं और इंटक सभी यूनियनों को साथ लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के कर्मचारियों व कामगार वर्ग के लोगों के साथ न्याय हुआ है और उनके लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा आदि से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंटक के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी मजदूर संगठन की निंदा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इंटक जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिला व प्रदेश स्तर की बैठक आमंत्रित करेगी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जो मांगपत्र उन्हें सौंपा है, उन मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मजदूर व कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के प्रयास किए हैं, जो भविष्य में भी किए जाएंगे। श्री बावा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जो आस्था इंटक में जताई है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews