Show your support

Wednesday, April 3, 2013

ट्रक लुढ़का

जुखाला — शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर जुखाला के पास मंगलवार को एक ट्रक खेत में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रक (एचपी-64-1284) ब्रह्मपुखर की तरफ से आ रहा था, जैसे ही यह ट्रक जुखाला स्कूल के पास पहुंचा, उसी समय आगे से एक ट्रक को दूसरा ट्रक ओवरटेक कर रहा था। आगे से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में जैसे उसने ट्रक को सड़क से किनारे करने की कोशिश की, वैसे ही यह ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। इस हादसे में किसी भी प्रकार से जान माल की हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है की यह ट्रक जेपी सीमेंट प्लांट बग्गा में क्लिंकर लोड करने जा रहा था।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment