Show your support

Wednesday, April 3, 2013

बसोली में मिली लाश को मिलेगी आग


ऊना — ऊना पीरनिगाह मार्ग पर मदनपुर बसोली में हत्या करके ढांक से फेंकी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह में रखे गए युवती के शव को हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के लोगों ने आकर देखा, लेकिन मृतका की आज दिन तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए पुलिस ने अब बुधवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर देने का निर्णय लिया है।उल्लेखनीय है कि मदनपुर बसोली में तीन दिन पहले एक युवती की हत्या करके शव को फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने के उपरांत वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी केएल बैरी ने बताया कि अभी तक मृतका की कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी इस मृतका के बारे में जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस कंट्रोल न. 100 व पुलिस थाना ऊना के दूरभाष नं. 01975226028 पर संपर्क करें। दूसरी ओर बुद्धिजीवी वर्ग ने क्षेत्र में बढ़ती वारदातों पर गहरी चिंता प्रकट की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं के चलते शांति भंग हो रही है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि शीघ्र इस संदर्भ में कड़े कदम उठाकर अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाया जाए।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment