Thursday, February 14, 2013

आज पानी के लिए रोएगी राजधानी


शिमला —राजधानी में बुधवार को नगर निगम को गिरी परियोजना से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाई है, जिस कारण गुरुवार को पेयजल संकट गहरा सकता है। सूचना के अनुसार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रेवटी लाइन लीकेज की मरम्मत कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति निगम को नहीं मिल पाई है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में इसके चलते पेयजल आपूर्ति सही मात्रा में नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है। यूएस क्लब और लोअर जाखू क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं दी गई है। बुधवार देर शाम तक लीकेज मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगम को दी गई सूचना के अनुसार देर रात तक भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं होगा। उक्त कार्य गुरुवार देर शाम तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके चलते गुरुवार सुबह निगम की जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। निगम ने बुधवार को भी कम आपूर्ति के चलते कम पानी बांटा है। वहीं गुरुवार को यदि समय रहते मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया तो सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। बहरहाल राजधानी में बुधवार को नगर निगम को गिरी परियोजना से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाई है, जिस कारण गुरुवार को पेयजल संकट गहरा सकता है।







via DivyaHimachal http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a7%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment