ऊर्जा मंत्री से बंधी मांगें पूरी होने की उम्मीद

भामसं से संबंधित विद्युत तकनीकी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिला। संघ ने कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन डोगरा की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। संघ के प्रधान देवींद्र रयाण ने बताया कि संघ द्वारा मांग उठाई गई कि उत्पादन विंग के तकनीकी कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता, खतरा भत्ता दिया जाए। जूनियर हेल्पर के लिए पदोन्नति अवधि दो वर्ष की जाए। बोर्ड में करुणामूलक आधार पर आश्रितों को शीघ्र नौकरी दी जाए।

उत्पादन विंग में इलेक्ट्रिशियन, फिटर के ग्रेड पे 3050-3700 किया जाए। आउट्सोर्स  कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर लाया जाए। विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पद भरे जाए। आंध्रा विद्युत गृहकी छत में सिलिंग  करने, आवासीय कालॉनी की मरम्मत करने, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग उठाई गई। बोर्ड में नियमित कर्मचारियों को वर्कचार्ज समय से देने की मांग उठाई गई। दसवीं पास सहायकों को बोर्ड द्वारा आईटीआई  का प्रशिक्षण दिया जाए। ऊर्जा मंत्री ने सभी मांगों पर विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चमन शर्मा, मंडल सचिव दिवान चंद भी उपस्थित रहे।

The post ऊर्जा मंत्री से बंधी मांगें पूरी होने की उम्मीद appeared first on Divya Himachal.

Post a Comment