कुसुम्पटी कांग्रेस ने बनाई रणनीति

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हमें एकजुट होना होगा। उन्होंने कुसुम्पटी कांग्रेस की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए  कहा कि आगे भी हमें ऐसे ही एकजुट रहना है कांग्रेस को मजबूत रखना है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के षड्यंत्रों से भी बचना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर आगे चलें। पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सबको साथ मिलकर चलना होगा। विधायक अनिरुद्ध सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वह कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने की जो जिम्मेदारी कुसुम्पटी के लोगों ने उन्हें दी है उसे वह हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सबको साथ लेकर चल रहे है और आगे भी चलेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह का उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर पार्टी ने दिया है उसे वह हर हाल में पूरा करेंगे। इस अबसर पर पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता संदीप ठाकुर को सम्मानित भी किया।

The post कुसुम्पटी कांग्रेस ने बनाई रणनीति appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment