24 वर्ष का सेवाकाल और 43 साल की आयु में बन गए अनुभाग अधिकारी, कार्मिक विभाग की बैक बोन हैं गोपाल
शिमला-कार्मिक विभाग की बैक बोन कहे जाने वाले गोपाल कृष्ण सचिवालय के सबसे युवा सेक्शन अफसर बन गए हैं। खास है कि 24 वर्ष की सरकारी सेवाओं का अनुभव रखने वाले गोपाल कृष्ण ने 43 वर्ष की उम्र में यह कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद 21 साल की उम्र में क्लर्क पद से अपनी सरकारी सेवाओं का सफर शुरू किया था। कुशाग्र बुद्धि के धनी गोपाल कृष्ण की कार्यशैली का हर कोई दीवाना है। सुबह 10 बजे से पहले ऑफिस पहुंचने वाले गोपाल शर्मा कई बार धुप अंधेरा होने के बाद ऑफिस छोड़ते हैं। यही कारण है कि गोपाल कृष्ण की कार्यशैली का लोहा प्रदेश की अफसरशाही भी मानती है। राज्य सरकार ने 31 दिसंबर 2019 की शाम अधिसूचना जारी कर गोपाल कृष्ण को अधीक्षक पद से अनुभाग अधिकारी पदोन्नत किया है। बताते चलें कि दो फरवरी 1976 को शिमला मुख्यालय के रझाणा गांव में पैदा हुए गोपाल कृष्ण एमबीए शिक्षित हैं। पढ़ाई में अव्वल गोपाल कृष्ण ने 10 अप्रैल 1995 को अपनी सरकारी सेवाओं का सफर आरंभ किया था। उस दौरान वह फूड सिविल सप्लाईज में बतौर क्लर्क भर्ती हुए थे। शुरूआती दौर में ही उन्हें सिविल सप्लाई की कार्मिक शाखा में तैनात कर दिया था। इसके चलते कार्मिक की फाइलों के माहिर हुए गोपाल कृष्ण की राज्य सरकार लंबे समय से अब कार्मिक विभाग में सेवाएं ले रही है। वह पांच साल तक क्लर्क रहने के बाद कनिष्ठ सहायक बन गए। इसके बाद उन्होंने चार वर्ष तक कनिष्ठ सहायक तथा छह साल तक वरिष्ठ सहायक पद पर सेवाएं दी। डेढ़ दशक तक सुपरिन्टेंडेंट व एक्स-काडर पद पर सेवाएं देने वाले गोपाल शर्मा अब कार्मिक विभाग के अनुभाग अधिकारी होंगे। अहम है कि गोपाल कृष्ण में काम की ललक प्राइवेट सेक्टर जैसी है। दीगर है कि सरकारी बाबू शाम के पांच बजते ही दफ्तर छोड़ना शुरू कर देते हैं। हालांकि कार्मिक विभाग में देर शाम तक काम करने का वर्क कल्चर इस विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह (आईएएस) ने पैदा किया है। इस कारण इस विभाग के अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी सरकारी टाइम की बजाए फाइलों को निपटाने को तरजीह देते हैं।
The post सचिवालय के युवा सेक्शन अफसर बने गोपाल कृष्ण appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
No comments:
Post a Comment