शिमला सब्जी मंडी में 80 रुपए किलो बिका प्याज

शिमला –राजधानी शिमला में पिछले काफी समय से प्याज के दामों में आई गिरावट से आम लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले काफी समय में प्याज का दामों में काफी उछाल आया था, जिससे न केवल महिलाआें के घर खर्च पर भी असर पड़ा है। दो महीने से प्याज के दाम प्रतिकिलो सौ रुपए से अधिक चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक आई गिरावट के बाद प्याज 80 रुपए किलो बिका। उपनगरों में भी रेहड़ी फहड़ी वालों ने प्याज के मनमर्जी के दाम लगाकर लोगों को खूब लुटा, लेकिन दो सप्ताह पहले खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापामारी शुरू की। इसके बाद प्याज के दाम कुछ नियंत्रित हुए। विभाग की इस कार्रवाई के बाद एक ही दिन में ही प्याज के दामों में 20 से 30 रुपये तक की कमी आई है। अब हर रोज प्याज के दामों में दस रुपये तक की कमी आ रही है। वीरवार को प्याज के दाम जहां 80 से 90 रुपए तक थे वहीं शुक्रवार को प्याज के दाम 70 से 80 रुपए तक आ गए हैं। अफगानी प्याज के दामों में भी करीब 40 से 50 रुपए तक की गिरावट आई है। इसमें बड़े साइज वाला अफगानी प्याज 50 रुपए किलो और छोटे साइज वाला अफगानी प्याज 60 रुपए किलो तक बिका। सब्जी मंडी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ ने कहा कि प्याज के दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है।

रेट गिरने के साथ ही बढ़ी डिमांड

प्याज के दाम में गिरावट आने के साथ इसकी डिमांड भी बढऩा शुरू हो गई है। शहर की लोकल मंडी लोअर बाजार में पिछले दो महीने से हर रोज प्याज करीब तीन क्विंटल प्याज बिक रहा था, वहीं शुक्रवार को प्याज की बिक्री बढ़कर 18 क्विंटल तक पहुंच गई। प्याज विक्रेताओं ने बताया कि तुर्की, हरियाणा और राजस्थान से प्याज की भरपूर सप्लाई आना शुरू हो गई है। अगले सप्ताह तक प्याज के दामों में भारी गिरावट आएगी।

हरे प्याज के दाम बढऩे से घटी मांग

लाल प्याज के दाम बढऩे से शहर की लोकल मंडी में हरे प्याज की भारी मांग बढ़ गई थी। हर रोज मंडी में करीब 22 क्विंटल हरा प्याज बिक रहा था। लेकिन अब हरे प्याज के दाम बढऩे से इसकी खरीद भी घटी है। इन दिनों हरे प्याज के दाम सब्जी मंडी में 60 रुपये प्रतिकिलो चल रहे हैं। उपनगरों में हरे प्याज के दाम 70 से 80 रुपए तक हैं।

The post शिमला सब्जी मंडी में 80 रुपए किलो बिका प्याज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews
1,551,458