दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह के दौरान करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग ने जताई सभावना
कही लुढ़का, तो कहीं चढा तापमान
केलागं, कल्पा व मनाली में अभी भी ठण्ड़ का प्रकोप जारी
माईनस में चल रहा न्यूनतम तापमान
शिमला –हिमाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में आठ दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहने की सभावना जताई है। इस दौरान तापमान में ओर उछाल आने की उम्मीदें जताई जा रही है। जबकि राज्य में दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह के दौरान मौसम करवट लेने की सभावना जताई जा रही है। जो प्रदेश को फिर से शीतलहर की चपेट में ले सकता है। राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। वहीं दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में ठण्डी हवाएं चली। मौसम में चल रहे उतार चढाव के चलते तापमान में बदलाव कायम है। सोमवार को राज्य के कुछ स्थानों के तापमान में गिरावट आई है तो कुछ स्थानों के तापमान में हल्की बढोतरी रिकॉर्ड की गई हैै। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढोतरी दर्ज की गई है। सुन्दर नगर, ऊना, नाहन, सोलन व कांगडा के तापामन में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। जबकि शेष हिमाचल के पारे मंे उछाल आया है।तापमान में उछाल आने से राज्य के उक्त क्षेत्रों में दिन के समय ठण्ड़ का प्रकोप कुछ हद तक कम हुआ है। राज्य के केलागं, कल्पा व मनाली के न्यूनतम तापमान अभी भी जमाब बिन्दू से नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान माईनस डिग्री में चलने से राज्य के इन क्षेत्रों में सुबह व शाम के लोगों को कडाकें की ठण्ड़ का सामना करना पड रहा है। जबकि राज्य के अन्य क्षेत्रों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले हल्की बढोतरी दर्ज की गई है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य डिग्री में चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से एक से दो डिग्री कम चल रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में आठ दिसम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य में दूसरे सप्ताह के दौरान मौसम में करवट आ सकती है। इस दौरान तापमान फिर से गिरावट आ सकती है।
कहां कितना रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
शिमला 14.9 5.0
सुंदरनगर 21.5 1.9
भुंतर 20.7 1.5
कल्पा 6.5 -1.6
धर्मशाला 13.8 6.6
ऊना 23.6 7.2
सोलन 20.7 2.8
नाहन 19.4 10.8
केलांग 0.4 -9.7
कांगड़ा 21.1 5.6
बिलासपुर 23.0 7.5
हमीरपुर 23.4 7.8
चंबा 18.2 3.6
डलहौजी 10.7 5.6
The post हिमाचल में सप्ताह भर साफ बना रहेगा मौसम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment