शूलिनी विश्वविद्यालय और पंजाब सरकार में समझौता
सोलन-पंजाब सरकार और अनुसंधान-आधारित शूलिनी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को पंजाब राज्य में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिसर्च यूनिवर्सिटी की स्थापना पर सहमति व्यक्त की। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) कैंपस मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान पंजाब तकनीकी शिक्षा और रोजगार सृजन सचिव राहुल तिवारी और शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अतुल खोसला के बीच एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट से संबंधित दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। पंजाब ने शूलिनी यूनिवर्सिटी को राज्य में एक कैंपस स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था, जो यूनिवर्सिटी के अत्यधिक सफल अनुसंधान आधारित फोकस को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र में एक अभिनव और नई शुरुआत करने वाला रहा है। शूलिनी यूनिवर्सिटी अगले 10 सालों में 750 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और समझौते के अनुसार राज्य में लगभग 1500 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा। यह प्रयास पंजाबी एनआरआई वैज्ञानिकों को वापस आने और उनके राज्य में योगदान करने का अवसर और मंच प्रदान करेगा। उनके प्रस्तावित यूनिवर्सिटी बोर्ड में अन्य प्रमुख शिक्षाविदों में दिल्ली विवि के पूर्व वीसी डा. दिनेश सिंह और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डा. राज परोदा के अलावा प्रख्यात शिक्षाविद और शूलिनी विवि के वाइस चांसलर प्रोफेसर पीके खोसला शामिल होंगे। प्रो. खोसला ने कहा कि प्रस्तावित परिसर 5000 से अधिक स्टूडेंट्स को करियर और अवसरों के साथ विश्व स्तर की शिक्षा प्रदान करेगा।
The post रिसर्च यूनिवर्सिटी पर सहमति appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment