Monday, December 2, 2019

मंडी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जागरूकता सप्ताह का आगाज

मंडी में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सोमवार को मंडी में जिला स्तरीय जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग ने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस मौके पर एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही मातृ वंदन योजना के तहत पहली जनवरी 2017 से 30 नवंबर, 2019 तक जिला में विभाग के पास 48680 आवेदन प्राप्त हुए। 18606 पंजीकृत लाभार्थियों के 46425 आवेदन पत्रों की 75341000 रुपए की भुगतान राशि सीधे लाभार्थियों के आधार लिंक बैंक खातों में डाली गई है।

The post मंडी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जागरूकता सप्ताह का आगाज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment